ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाददो अलग अलग मामलों में दुष्कर्मी पिता को सजा

दो अलग अलग मामलों में दुष्कर्मी पिता को सजा

बोकारो में दो अलग अलग मामलों में बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी दो पिता को दोषी करार दिया गया है। पोक्सो स्पेशल कोर्ट में स्पीडी ट्रायल के जरिये बुधवार को हुई सुनवाई में फैसला सुनाया गया है। यह फैसला...

दो अलग अलग मामलों में दुष्कर्मी पिता को सजा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 19 Sep 2018 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो में दो अलग अलग मामलों में बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी दो पिता को दोषी करार दिया गया है। पोक्सो स्पेशल कोर्ट में स्पीडी ट्रायल के जरिये बुधवार को हुई सुनवाई में फैसला सुनाया गया है। यह फैसला पोस्को की विशेष अदालत में रंजीत कुमार की कोर्ट में फैसला सुनाया गया है।

लगभग 75 दिनों में सुनाया फैसला

साल 2018 में बोकारो के महिला थाना में दर्ज मामले में महज 75 दिनों में ही कोर्ट ने फैसला सुनाया है। आरोपी पिता ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ अपने ही घर में दो बार दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी दूसरे के घरों में काम कर किसी प्रकार घर चलाती थी। वहीं पति शराब पीता था, पत्नी को मार कर उसका पैसा छीन अकसर शराब पीता था। साल 2018 में भी उसने ऐसा ही किया। विरोध करने पर पत्नी को पीटकर घर के बाहर निकाल दिया। वहीं घर में ही नाबालिग बेटी से दो बार दुष्कर्म किया। उस रात पास में ही पीड़िता का भाई भी सोया हुआ था। उसने यह बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पीड़िता ने की आत्महत्या

दूसरा मामला साल 2016 के हरला थाना क्षेत्र का है। जिसमें आरोपी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले को लेकर पीड़िता व उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज की। वहीं आसपास के लोगों के द्वारा तरह-तरह बाते सुनने के बाद शहर के ही कूलिंग पांड में कूदकर जान देने का प्रयास भी किया। साल 2017 में पीड़िता ने लोगों की बातों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में भी आरोपी पिता को दोषी करार दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें