ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादभौंरा में युवक ने शरीर पर पेट्रोल उढ़ेल कर लगाई आग

भौंरा में युवक ने शरीर पर पेट्रोल उढ़ेल कर लगाई आग

भौंरा गांधीनगर में सरदार प्रताप सिंह नामक 40 वर्षीय युवक ने शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में आग लगा ली। आग लगने के बाद वह...

भौंरा गांधीनगर में सरदार प्रताप सिंह नामक 40 वर्षीय युवक ने शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में आग लगा ली। आग लगने के बाद वह...
1/ 2भौंरा गांधीनगर में सरदार प्रताप सिंह नामक 40 वर्षीय युवक ने शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में आग लगा ली। आग लगने के बाद वह...
भौंरा गांधीनगर में सरदार प्रताप सिंह नामक 40 वर्षीय युवक ने शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में आग लगा ली। आग लगने के बाद वह...
2/ 2भौंरा गांधीनगर में सरदार प्रताप सिंह नामक 40 वर्षीय युवक ने शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में आग लगा ली। आग लगने के बाद वह...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 04 Dec 2021 03:31 PM
ऐप पर पढ़ें

भौंरा गांधीनगर में सरदार प्रताप सिंह नामक 40 वर्षीय युवक ने शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में आग लगा ली। आग लगने के बाद वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकला और घर के बाहर के नाली में लोटने लगा। घटना होते देख काफी संख्या में लोग जुट गए। इसकी सूचना भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार को दी गई। पुलिस तत्काल पहुंची और झुलसे प्रताप सिंह को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भिजवाया। युवक का शरीर का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया है। स्थिति गंभीर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले प्रताप सिंह जामाडोबा में रहता था। हाल के दिनों में गांधीनगर में परिवार के साथ रहने लगा। पूर्व में भी हाथ का नस काटकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। शराब अधिक सेवन करता है। सुबह में बाजार से पेट्रोल लेकर जाते हुए कुछ लोगों ने देखा। लोगों ने पूछा तो कहा कि आज उसका अंतिम दिन है। आग लगाने का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। घर में उसकी पत्नी सलिंदर कौर और दो बच्चियां है। ठेकेदारी में वह काम करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें