Dhanbad News: रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमले का आरोप, शिकायत

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद में इमरान खान ने रंगदारी नहीं देने पर कुछ युवकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। 28 अगस्त को रात को वह धनबाद स्टेशन पर टिकट कटाने जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोककर 20 हजार रुपए की मांग की। पैसे देने से मना करने पर उन पर हमला किया गया।

Dhanbad News: रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमले का आरोप, शिकायत

Dhanbad News: धनबाद। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के सुभाष चौक निवासी इमरान खान कुछ लड़कों पर रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए धनबाद थाना में शिकायत दर्ज की है। इमरान ने शिकायत में आरोप लगाया कि 28 अगस्त की रात करीब डेढ़ बजे वह धनबाद स्टेशन पर कोल फील्ड ट्रेन का टिकट कटाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में शहजाद, राजा उर्फ कटैया, भोला गद्दी, मल्लू, महताब और एक नेपाली टेंपू ड्राइवर ने मिलकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने जुआ खेलने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी उन्हें जबरन टैक्सी स्टैंड के पीछे ले गए।

वहां उन पर हमला कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमले का आरोप, शिकायत