ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबिरहोर बच्चे की स्थिति में सुधार

बिरहोर बच्चे की स्थिति में सुधार

पीएमसीएच में भर्ती तोपचांची के चलकरी निवासी सूरज बिरहोर के तीन माह के बेट लक्खी बिरहोर की स्थिति में सुधार...

बिरहोर बच्चे की स्थिति में सुधार
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 19 Aug 2019 02:46 AM
ऐप पर पढ़ें

पीएमसीएच में भर्ती तोपचांची के चलकरी निवासी सूरज बिरहोर के तीन माह के बेट लक्खी बिरहोर की स्थिति में सुधार है। शुक्रवार की देर रात बच्चे को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उसे तेज बुखार था और शरीर में कंपन हो रहा था। पीएमसीएच की इमरजेंसी में इलाज के बाद बच्चे को शिशु रोग विभाग में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की मानें तो बच्चे के छाती में इंफेक्शन हुआ था। इस बच्चे को दवाएं समेत अन्य सभी सुविधाएं अस्पताल की ओर से दी जा रही है। प्रबंधन के निर्देश पर डॉक्टर उसके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें