
पॉलीटेक्निक व हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन आपस में जुड़े
धनबाद में पॉलीटेक्निक और हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन आपस में जुड़ गए हैं। इससे अगर किसी एक में खराबी आती है, तो दूसरे से बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे विशुनपुर, पॉलीटेक्निक, पांडरपाला, बाबूडीह और जयप्रकाश नगर सहित अन्य क्षेत्रों को बेहतर बिजली मिलेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
धनबाद, कार्यालय संवाददाता पॉलीटेक्निक और हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन आपस जुड़ गए हैं। सब स्टेशन जुड़ने से किसी एक में खराबी आने पर दूसरे सब स्टेशन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे विशुनपुर, पॉलीटेक्निक, हाउसिंग कॉलोनी, सिटी सेंटर, पांडरपाला, बाबूडीह, जयप्रकाश नगर सहित अन्य क्षेत्र को अच्छी बिजली मिलेगी। क्षेत्र में रह रहे लोगों को राहत मिलेगी। हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन पॉलीटेक्निक सब स्टेशन में अक्सर खराबी उत्पन्न हो रही है। इससे विशुनपुर, पॉलीटेक्निक, पांडरपाला, बाबूडीह वहीं आधे जयप्रकाश नगर क्षेत्र में रह रहे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि पॉलीटेक्निक सब स्टेशन में लोड काफी अधिक है।
इस कारण गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र में बिजली ट्रिप कर जा रही। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की खराबी भी उत्पन्न हो रही थी। इससे लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। वहीं हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन लोड कम है। इस कारण पूरी हाउसिंग कॉलोनी के लोगों को अच्छी बिजली मिल रही है। एक सब स्टेशन में खराबी आने पर दूसरे सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। पॉलीटेक्निक सब स्टेशन को हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन से जोड़ दिया गया है। इससे दोनों सब स्टेशन के क्षेत्र में अच्छी बिजली मिलेगी। किसी एक में खराबी आने पर दूसरे सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। -एसके कश्यप, अधीक्षण अभियंता

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




