घनुडीह में अवैध खनन स्थल की हुई भराई
घनुडीह ओपी क्षेत्र में बालू गद्दा के समीप अवैध उत्खनन स्थल पर पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान कोयला तस्कर भागने में सफल रहे। पिछले कई दिनों से यहाँ अवैध उत्खनन जारी था, और रात में निकाले गए कोयले को ट्रक के माध्यम से भेजा जाता था।

घनुडीह ओपी क्षेत्र के बालू गद्दा स्थित कोढ़िया पट्टी के समीप चल रहे अवैध उत्खनन स्थल पर घनुडीह पुलिस, सीआईएसएफ और प्रबंधन द्वारा रविवार को संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान कोयला तस्कर भाग खड़े हुए। इस दौरान अवैध उत्खनन स्थल के मुहाने की भराई कराई गई। बताते हैं कि पिछले कई दिनों से बालू गद्दा के समीप अवैध उत्खनन चल रहा था। यहां से निकाले गए कोयला को ट्रक के माध्यम से रात को बाहर भेजने का काम किया जाता है। मौके पर सीआईएसएफ के एसआई बीके यादव, घनुडीह प्रभारी पंकज कुमार, झरिया पुलिस, एनटी एसटी कुजामा के एसीएम सुशांत विशवाल, अनवर मल्लिक, योगेश निषाद आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


