Dhanbad News: आउटसोर्सिंग में अवैध कोयला खनन

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: निरसा क्षेत्र में विधायक अरूप चटर्जी ने अवैध कोयला खनन और चोरी के सुरंगों का खुलासा किया। सीआईएसएफ और मुगमा क्षेत्र की सुरक्षा टीम ने অভিযান कर बिजली के तार और ड्रिल मशीन जब्त की। लोगों में चिंता का माहौल है, क्योंकि कोयला चोरों ने अवैध खनन के लिए कनेक्शन ले रखे थे।

Dhanbad News: आउटसोर्सिंग में अवैध कोयला खनन

Dhanbad News: निरसा। निरसा थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र के निरसा (राजा कोलियरी) आउटसोर्सिंग में शुक्रवार की सुबह विधायक अरूप चटर्जी कॉलोनीवासियों और सीआईएसएफ एवं मुगमा एरिया सिक्यूरिटी टीम के साथ अवैध कोयला खनन एवं कोयला चोरी के अवैध सुरंगो को देखा कर आश्चर्यचकित हो गए। साथ ही कोयला चोरों द्वारा ड्रिल मशीन लगाकर उत्खनन के लिए लगाया गया केबल भी टीम द्वारा जब्त किया गया। देखकर ऐसा लग रहा था कि कोयला चोरो ने अवैध माइंस चल रखा है। कोयला चोरो ने बिजली की मोटे-मोटे तार से अवैध कनेक्शन लेकर बड़े-बड़े मोटर और ड्रिल मशीन कोयला काटने के लिए लगाया गया था।

जिससे आसपास का परिसर काफी प्रभावित है। इसके बाद विधायक अपनी पूरी टीम के साथ खुद खदान में उतरे और उसके अंदर चल रहे दर्जनों अवैध कोयला की मुहानों के अंदर भी प्रवेश किया और नजारा देखकर भौचक रह गए l सीआईएसएफ की टीम और ईसी एल के राजा कोलयरी प्रबंधन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिजली के तारों को जब्त किया।कई कोयला काटने वाले गैता को जब्त भी किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: आउटसोर्सिंग में अवैध कोयला खनन