Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIIT Updates Academic Calendar for 2026 Mid-Semester Exams Summer Semester and More
आईआईटी में जुलाई में शुरू होगा नया सत्र

आईआईटी में जुलाई में शुरू होगा नया सत्र

संक्षेप:

आईआईटी ने वर्ष 2026 के सेमेस्टर का कैलेंडर अपडेट किया है। मिड सेमेस्टर परीक्षा 27 फरवरी से 3 मार्च तक होगी। 4 से 8 मार्च तक सेमेस्टर ब्रेक रहेगा। 13 से 15 मार्च को पराक्रम खेल महोत्सव होगा। एंड सेमेस्टर परीक्षा 26 अप्रैल से 3 मई तक होगी। रिजल्ट 14 मई को जारी होगा।

Jan 15, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी में वर्ष-2026 के विभिन्न सेमेस्टर का कैलेंडर अपडेट कर जारी कर दिया गया है। 27 फरवरी से तीन मार्च तक मिड सेमेस्टर एग्जाम लिया जाएगा। चार से आठ मार्च तक सेमेस्टर ब्रेक रहेगा। 13 से 15 मार्च तक पराक्रम का आयोजन होगा। खेलकूद प्रतियोगिता के लिए वार्षिक खेल महोत्सव पराक्रम के तहत विभिन्न आयोजन होते हैं। 26 अप्रैल से तीन मई तक एंड सेमेस्टर एग्जाम होगा। 14 मई को रिजल्ट जारी किया जाएगा। 15 मई से 22 जुलाई तक छुट्टी रहेगी। 19 जुलाई से विंटर सेमेस्टर 2025-26 के लिए फिजिकल रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 23 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईआईटी ने विभिन्न कोर्स के छात्र-छात्राओं के लिए विस्तृत कैलेंडर जारी किया है। महत्वपूर्ण यह है कि बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए फिजिकल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 जुलाई के बाद शुरू होगी। इस संबंध में आईआईटी की ओर से बाद में सूचना दी जाएगी। समर सेमेस्टर मई में, कैलेंडर जारी: आईआईटी ने समर सेमेस्टर-2025-26 का एकेडमिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। समर सेमेस्टर की प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी। जरूरत पड़ने पर शनिवार और रविवार को भी कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। क्लास, परीक्षा समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 22 जुलाई को रिजल्ट जारी होने की संभावना है। वहीं आईआईटी ने एआईसीटीई-क्यूआईपी-पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम एआई, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस-प्रबंधकों के लिए जोखिम प्रबंधन के आयोजन की भी घोषणा की है। स्मार्ट हेल्थकेयर के लिए एआई और डाटा साइंस में एआईसीटीई-क्यूआईपी-पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम का भी होगा।