आईआईटी में आज एकेडेमिया, इंडस्ट्री, स्टार्टअप्स और निवेशक एक मंच पर आएंगे
आईआईटी आईएसएम में 6 और 7 अप्रैल को आईइन्वेंटिव 2026 का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम शोध और तकनीक को समाज और उद्योग तक पहुंचाने के लिए है। इसमें 150 से अधिक प्रोजेक्ट्स और 50 स्टार्टअप्स शामिल होंगे। नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत भी होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल करेंगे।

आईआईटी आईएसएम में 6 और 7 अप्रैल को आईइन्वेंटिव 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह देश के प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) मेलों में से एक है। शिक्षा मंत्रालय के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शोध और तकनीक को प्रयोगशाला से निकालकर समाज और उद्योग तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। इस आयोजन में देश-विदेश के कई उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और इनोवेशन लीडर्स शामिल होंगे। आईआईटी प्रबंधन के अनुसार आईइन्वेंटिव 2026 एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां एकेडेमिया, इंडस्ट्री, स्टार्टअप्स और निवेशक एक साथ आकर नए विचारों और तकनीकों पर चर्चा करेंगे।
यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों को भी मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस दो दिवसीय आयोजन में 150 से अधिक इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का प्रदर्शन किया जाएगा। ये प्रोजेक्ट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर, मटेरियल साइंस, अर्थ साइंस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों से जुड़े होंगे। साथ ही 50 से अधिक स्टार्टअप्स और 20 से ज्यादा वेंचर कैपिटलिस्ट्स की भागीदारी से एक मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम तैयार करने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम में एमओयू साइनिंग, स्टार्टअप्स के लिए सीड फंडिंग सपोर्ट, टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन, इन्वेस्टर इंटरैक्शन, स्टार्टअप पिचिंग और एकेडेमिया-इंडस्ट्री मैचमेकिंग जैसी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विभिन्न विषयों पर प्लेनरी सेशन और एक्सपर्ट टॉक्स भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे।दो नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होगी शुरुआतकार्यक्रम के दौरान दो नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी शुरुआत होगी। इनमें रिन्यू सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कोल माइनिंग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नई स्किल्स प्रदान कर उन्हें ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा। वहीं वाधवानी इनोवेशन नेटवर्क सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्रिटिकल मिनरल्स और एडवांस टेक्नोलॉजी पर कार्य करेगा।
लेखक के बारे में
Amit Ranjanशॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।
करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।
विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।
विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


