अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू हो रहे छात्र-छात्राएं

Feb 06, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

आईआईटी आईएसएम धनबाद में एनआरएससी हैदराबाद की स्पेस ऑन व्हील्स प्रदर्शनी बस का स्वागत किया गया। यह एक चलता-फिरता स्पेस म्यूजियम है, जिसमें भारतीय प्रक्षेपण यानों, रॉकेट लांच सिमुलेशन, और सैटेलाइट सिस्टम से जुड़े मॉडल और प्रदर्शनों का प्रदर्शन किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने इस मोबाइल प्रदर्शनी का आनंद लिया।

अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू हो रहे छात्र-छात्राएं

धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में गुरुवार को नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) हैदराबाद की स्पेस ऑन व्हील्स प्रदर्शनी बस का स्वागत निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार समेत शिक्षकों व अधिकारियों ने किया। स्पेस ऑन व्हील्स एक चलता-फिरता स्पेस म्यूजियम है, जिसमें भारतीय प्रक्षेपण यानों के कार्यशील मॉडल, रॉकेट लांच सिमुलेशन, सैटेलाइट सिस्टम, प्रोपल्शन तकनीक और रिमोट सेंसिंग एप्लिकेशन से जुड़े प्रदर्श लगाए गए हैं। सैटेलाइट इमेजरी और इंटरएक्टिव डिस्प्ले के जरिए यह दिखाया जा रहा है कि अंतरिक्ष तकनीक मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, कृषि, संचार और नेविगेशन जैसे रोज़मर्रा के क्षेत्रों में कैसे मदद करती है।

गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षकों ने मोबाइल प्रदर्शनी बस को देखा। मौके पर डीन एकेडमिक प्रो. एमके सिंह, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एसके गुप्ता, प्रो. संजय मंडल, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।