केमिकल साइंस बीएस-एमएस कोर्स का आईआईटी कर रहा प्रचार-प्रसार

Mar 31, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने केमिकल साइंस में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस प्रोग्राम शुरू किया है। यह कोर्स जेईई एडवांस के माध्यम से एडमिशन के लिए उपलब्ध होगा। इसमें कोर केमिस्ट्री और उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिससे स्टूडेंट्स को रिसर्च-ड्रिवन लर्निंग का अवसर मिलेगा।

केमिकल साइंस बीएस-एमएस कोर्स का आईआईटी कर रहा प्रचार-प्रसार

धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद के डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी की ओर से पिछले सत्र में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस (4 प्लस 1 ईयर) प्रोग्राम इन केमिकल साइंस कोर्स शुरू किया गया है। वर्ष 2026 में नामांकन के लिए आईआईटी धनबाद की ओर से प्रचार-प्रसार किया रहा है। इस कोर्स में एडमिशन जेईई एडवांस के माध्यम से होगा। यह कोर्स इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें कोर केमिस्ट्री के साथ-साथ इमर्जिंग एरियाज़ (उभरते क्षेत्र) को भी शामिल किया गया है। स्टूडेंट्स को रिसर्च-ड्रिवन लर्निंग का अवसर मिलेगा, जिसमें वे शुरुआती चरण से ही लैबोरेटरी वर्क, प्रोजेक्ट्स और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।