आईआईटी धनबाद का एआई टूल क्रिटिकल मिनरल व नेचुरल हाइड्रोजन की खोज करेगा

Feb 20, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने एक एआई टूल विकसित किया है जो क्रिटिकल मिनरल और प्राकृतिक हाइड्रोजन के संभावित क्षेत्रों की पहचान करता है। यह टूल पहले के पांच साल के कार्य को अब एक साल में पूरा कर सकता है। एआई समिट में इसे प्रदर्शित किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी सराहना की।

आईआईटी धनबाद का एआई टूल क्रिटिकल मिनरल व नेचुरल हाइड्रोजन की खोज करेगा

आईआईटी आईएसएम धनबाद का एआई टूल अब यह बताएगा कि किन-किन संभावित क्षेत्रों में क्रिटिकल मिनरल व नेचुरल हाइड्रोजन है। एआई टूल व डेटा का प्रयोग कर यह बहुत कम समय में पता लगाया जा सकता है। एआई टूल का नाम सीआरआईसी एसएम एआई रखा गया है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत एआई समिट में यह एआई चर्चा के केंद्र में है। भारत एआई समिट के स्टॉल में आईआईटी धनबाद व टैक्समिन की ओर से प्रदर्शित सीआरआईसी एसएम एआई की सभी सराहना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टैक्समिन स्टॉल का भ्रमण कर सराहना की। दिल्ली में आईआईटी धनबाद व टैक्समिन का प्रतिनिधित्व कर रहे अप्लाइड जियोफिजिक्स के प्रो. पार्थ प्रतीम मंडल ने बताया कि उक्त एआई के माध्यम से नेचुरल हाइड्रोजन एवं क्रिटिकल मिनरल के संभावित क्षेत्रों की जोन मैपिंग की जा सकती है।

पहले इस काम में पांच साल लगते थे। लागत भी काफी अधिक आती थी। अब एक साल में यह पूरा हो जाएगा। एआई टूल का स्टार्टअप शुरू किया गया है। हमारा समाधान सीआईआईई आईआईटी आईएसएम धनबाद फाउंडेशन व टैक्समिन के सह इनक्यूबेशन अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत के महत्वपूर्ण खनिज और ऊर्जा परिवर्तन मिशन के अनुरूप एक किफायती एवं सतत खनिज तथा प्राकृतिक हाइड्रोजन अन्वेषण कार्यप्रणाली विकसित कर रहे हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग किया गया है। प्रो. मंडल के अनुसार ग्रैविटी, मैग्नेटिक, जियोकेमिकल, रिमोट सेंसिंग एवं जियोलॉजिकल डेटा का एकीकरण के साथ ही भू-स्थानिक डेटा फ्यूजन के माध्यम से अन्वेषण जोखिम को कम करना है। एआई समिट में हमने प्रोफेसरों, नीति निर्माताओं, सीईओ, कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों और छात्रों के साथ बातचीत की। सभी से सराहना मिली है। -- व्याख्यान में प्रो. सिद्धार्थ ने भी लिया हिस्सा आईआईटी धनबाद के माइनिंग इंजीनियरिंग के प्रो. सिद्धार्थ अग्रवाल ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट व्याख्यान में हिस्सा लिया। भारत के औद्योगिक परिवर्तन में एआई: महत्वपूर्ण खनिज अन्वेषण से लेकर सतत भविष्य के लिए स्मार्ट खान विषय पर आयोजित लेक्चर में शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।