आईआईटी के शताब्दी बसंतोत्सव में आकर्षण के केंद्र में रहेंगे पूर्ववर्ती छात्र
आईआईटी आईएसएम धनबाद 2026 में अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 9 दिसंबर 1926 को स्थापित इस संस्थान में फरवरी में बसंतोत्सव और अन्य आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। पूर्ववर्ती छात्र अमेरिका, यूके समेत अन्य देशों से हिस्सा लेने के लिए आएंगे। 700 पूर्ववर्ती छात्रों के भाग लेने की संभावना है।

धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद यानी कि तत्कालीन इंडियन स्कूल ऑफ माइंस अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 9 दिसंबर 1926 को स्थापित यह संस्थान वर्ष अपने सौवें वर्ष यानी कि 2026 में विविध आयोजन करने जा रहा है। फरवरी में शताब्दी बसंतोत्सव, सृजन व इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरेक्शन (ट्रिपल आई) का आयोजन एक साथ छह से आठ फरवरी के बीच होने जा रहा है। इनमें बसंतोत्सव सभी के आकर्षण के केंद्र में रहेगा। 100वें वर्ष पूरा होने पर विशेष आयोजन को देखते हुए अमेरिका, यूके समेत अन्य देशों से पूर्ववर्ती छात्र हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
पांच की रात से पहुंचने लगेंगे पूर्ववर्ती छात्र पांच फरवरी की रात से पूर्ववर्ती छात्रों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। महत्वपूर्ण यह है कि 1966 बैच का डायमंड जुबिली, 1976 बैच का गोल्डन जुबिली, 1986 बैच का रूबी जुबिली व 2001 बैच का सिल्वर जुबिली ईयर होने जा रहा है। ये सभी मिलकर आयोजन को खास बनाएंगे। अनुमान है कि देश-विदेश व स्थानीय पूर्ववर्ती छात्रों को मिलाकर आंकड़ा 600-700 पहुंच जाए। कई पूर्ववर्ती छात्रों को मिलेगा बसंत सम्मान विशेष उपलब्धि हासिल करनेवाले पूर्ववर्ती छात्रों को पूर्ववर्ती छात्र बसंत सम्मान, यंग एचीवर अवार्ड, एंटरप्रेन्योरशिप समेत अन्य अवार्ड दिया जाएगा। 1957 बैच के पूर्ववर्ती छात्र एसपी बनर्जी भी आईआईटी धनबाद कैंपस पहुंच रहे हैं। 1960 व 1961 बैच के भी कई पूर्ववर्ती छात्रों हिस्सा लेंगे आएंगे। पूर्ववर्ती छात्र कैंपस में बिताए पलों को याद करेंगे। पुरानी यादों को एक-दूसरे संग साझा करेंगे। बसंतोत्सव में 700 से अधिक पूर्ववर्ती छात्रों के भाग लेने का अनुमान है। कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। शताब्दी बसंतोत्सव ऐतिहासिक होगा। -प्रो. राजीव उपाध्याय, डीन इंटरनेशनल रिलेशन एंड एल्युमिनाई अफेयर्स

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




