रिसर्च संस्थानों में आईआईटी धनबाद पिछड़ा, मैनेजमेंट में भी दो स्थान पीछे
आईआईटी आईएसएम धनबाद को 15वीं एनआईआरएफ रैंकिंग मिली है, जिसमें इंजीनियरिंग में 15वां और ओवरऑल 35वां स्थान प्राप्त हुआ है। रिसर्च संस्थानों में इसे 27वां स्थान मिला है। बीआईटी सिंदरी को 201 से 300 रैंक...

धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद को देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 15वीं एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीस्ट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क) रैंकिंग मिली है। 100 में से कुल 65.37 स्कोर मिला है। देशभर में ओवरऑल रैंकिंग 35 (कुल स्कोर 58.33) है। वहीं रिसर्च संस्थानों में आईआईटी धनबाद को 27वां (कुल 54.28 स्कोर) रैंक प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024 में रिसर्च संस्थानों में 22वां स्थान मिला था। ऐसे में रिसर्च संस्थानों में आईआईटी धनबाद पांच स्थान पीछे चला गया है। मैनेजमेंट की पढ़ाई में आईआईटी धनबाद को देशभर में 48वां रैंक प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024 में 46वां स्थान था। वर्ष 2024 की तुलना में मैनेजमेंट संस्थानों में भी दो स्थान पीछे चला गया है।
वर्ष 2024 में भी आईआईटी धनबाद को इंजीनियरिंग में 15वीं व ओवरऑल 35वीं रैंकिंग मिली थी। इस बार भी दोनों में वही रैंक है। वर्ष 2024 में इंजीनियरिंग में कुल 64.83 स्कोर था। इस बार स्कोर में 0.54 की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि उम्मीद थी कि इंजीनियरिंग के टॉप टेन में यह संस्थान शामिल हो। परसेप्सन में हर बार पिछड़ रहा आईआईटी धनबाद इंजीनियरिंग के एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में प्रदर्शन की बात करें तो टीआरएल (टीचिंग लर्निंग एंड रिसोर्स)में 72.84, आरपीसी (रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस) में 62.49, जीओ (ग्रेजुएट आउटकम) में 77.02, ओआई (आउटरीच एंड इनक्लूसिव) में 61.36 व परसेप्सन में 32.29 स्कोर प्राप्त हुआ है। तमाम प्रयास के बाद भी आईआईटी धनबाद परसेप्सन स्कोर में बढ़ोतरी नहीं कर पा रहा है। वर्ष 2024 में इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग में परसेप्सन में 33.72 स्कोर प्राप्त हुआ था। ऐसे में वर्ष 2025 में परसेप्सन स्कोर कम होकर 32.39 हो गया। अब आईआईटी धनबाद फिर से परसेप्सन व अन्य कैटेगरी के स्कोर को बढ़ाने में जुटेगा ताकि देश इंजीनियरिंग समेत अन्य रैंकिंग बेहतर हो सके। -- बीआईटी सिंदरी 201 से 300 रैंक बैंड में शामिल बीआईटी सिंदरी को देश के 201 से 300 रैंक बैंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल किया गया है। यह घोषणा गुरुवार को नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में की गई। इस रैंक बैंड में बीआईटी सिंदरी के अलावे एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी रांची शामिल है। वर्ष 2021 में किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2021 में आईआईटी धनबाद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देशभर में इंजीनियरिंग में 11वां स्थान व ओवरऑल 26वां स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2022 में 14वां व ओवरऑल 38वां स्थान मिला था। वर्ष 2023 में इंजीनियरिंग में 17वां और ओवरऑल 42वां स्थान, रिसर्च संस्थानों की सूची में 50वां व मैनेजमेंट में 44वां स्थान मिला था। आईआईटी धनबाद को एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए और बेहतर करना होगा। इंजीनियरिंग में टॉप 10 में आने का लक्ष्य है। हमलोग शोध पर फोकस कर रहे हैं। एकेडमिक रिसर्च में बेहतर करते हुए रैंक को अच्छा करेंगे। -प्रो. धीरज कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, आईआईटी धनबाद
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




