आईडीबीआई बैंक ने विद्यालय में किया सामग्री का वितरण
महुदा क्षेत्र के पदुगोड़ा पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय कुमारडीह में आईडीबीआई बैंक के सीएसआर मद से विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने इस पहल को शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया, जिससे विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बेहतर होता है।

महुदा क्षेत्र के पदुगोड़ा पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय कुमारडीह पदुगोड़ा में गुरुवार को आईडीबीआई बैंक के सीएसआर मद से विद्यार्थियों के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल से विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बेहतर होता है तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध होते हैं। मौके पर बैंक के डीजीएम सचिन गुप्ता, शाखा प्रबंधक सुमित विश्वास, पब्लिक रिलेशन अधिकारी अंकित कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



