Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsHyva Overturns on Rajganj-Sijua Road Driver Flees
तेतुलमारी तिलाटांड़ के समीप हाइवा पलटा, खलासी जख्मी

तेतुलमारी तिलाटांड़ के समीप हाइवा पलटा, खलासी जख्मी

संक्षेप:

सोमवार को राजगंज-सिजुआ मार्ग पर तेतुलमारी तिलाटांड़ के समीप एक हाइवा पलट गया। इस घटना में खलासी घायल हो गया जबकि हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने पलटे हाइवा को हटाया और खलासी को अस्पताल भेजा।

Jan 13, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

सिजुआ, प्रतिनिधि। सोमवार की दोपहर राजगंज-सिजुआ मार्ग पर तेतुलमारी तिलाटांड़ के समीप मिट्टी लदा एक हाइवा पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार खलासी घायल हो गया। वहीं हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से पलटे हुए हाइवा को हटाया गया। खलासी को अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा तिलाटांड़ से धनबाद की ओर जा रहा था। सड़क की गोलाई पर पहुंचते ही वाहन असंतुलित होकर पलट गया। चालक वाहन से कूदकर मौके से फरार हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें