प्रताड़ना के आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
डिगवाडीह घटवार बस्ती में विवाहित महिला अंजलि को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने पति आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई मृतका के पिता की शिकायत पर की गई है।

थाना क्षेत्र के डिगवाडीह घटवार बस्ती में विवाहित महिला अंजलि को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति आशुतोष कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई मृतका के पिता जय बहादुर राम के लिखित बयान पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई है। जोड़ापोखर थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


