शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि पर किसान-महिलाओं को सम्मान
धनबाद में शहीद रघुनाथ महतो की पुन्यतिथि पर विधायक मथुरा महतो ने बुजुर्ग किसानों को गमछा और महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया। विधायक ने झारखंड के इतिहास में जनजातीय विद्रोह के महत्व पर चर्चा की और किसानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

धनबाद। शहीद रघुनाथ महतो की पुन्यतिथि पर विधायक मथुरा महतो ने बुजुर्ग किसानों को गमछा और महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया। जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि झारखंड के इतिहास में आजादी को लेकर कई जनजातीय विद्रोह हुए हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले रघुनाथ महतो ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए लोगों में जोश भरा कि अगर अपनी जमीन में जीना है तो क्रांति और विद्रोह का रास्ता चुनना पड़ेगा। धारजोरी में कृषक सेवा सम्मान समारोह कर किसानों को सम्मानित किया गया।
मौके पर विशिष्ट अतिथि पवन महतो (पूर्व जिला सचिव), संरक्षक सह अध्यक्ष साधन महतो, विधायक प्रतिनिधि विकास महतो, फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, सह संस्थापक रंजीत कुमार, सहदेव महतो, शमशेर अली, सुधीर हेंब्रम, राम कुमार, दुर्योधन बौरी, अजीत कुमार थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


