होमगार्ड बहाली के एक पद पर 10 दावेदार

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

जिले में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया के लिए युवाओं में उत्साह है। तीन वर्षों के बाद 1478 पदों के लिए 14121 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू होगी, जिसमें 10 अभ्यर्थियों के लिए 1 पद की प्रतिस्पर्धा होगी। सुरक्षा के लिए मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

होमगार्ड बहाली के एक पद पर 10 दावेदार

जिले में लंबे अंतराल के बाद होमगार्ड बहाली को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। करीब तीन वर्षों के बाद आयोजित हो रही इस बहाली प्रक्रिया में एक पद के लिए औसतन 10 अभ्यर्थी दावेदारी पेश कर रहे हैं। प्रशासन ने इस बार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। अभ्यर्थियों को शुक्रवार को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके बाद वे निर्धारित तिथि पर शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र https://rportalhg.egovdhn.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 1478 पदों पर होमगार्ड जवानों की बहाली की जानी है।

इसके लिए 14121 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 1190 अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। बड़ी संख्या में आवेदनों के चलते प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी हो गई है, जिससे चयन प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है। बहाली प्रक्रिया आठ लेन स्थित मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में होगी।छह अप्रैल से परीक्षाबहाली प्रक्रिया की शुरुआत छह अप्रैल दिन सोमवार से की जाएगी, जिसमें प्रखंडवार लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। सबसे पहले टुंडी प्रखंड के अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद अन्य प्रखंडों के उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के अनुसार बुलाया जाएगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया है।सीसीटीवी से लैस किया गया मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्सइस बार बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा स्थल मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया संचालित होगी। इसके अलावा किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता को रोकने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। दरअसल पूर्व में हुई बहाली प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों को देखते हुए प्रशासन इस बार विशेष सतर्कता बरत रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।