होमगार्ड बनने के लिए दौड़े टुंडी के 545 युवक-युवतियां
बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होमगार्ड बहाली के दूसरे दिन 545 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 2023 में हुई इस बहाली प्रक्रिया में पहले दिन 134 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। पूर्वी टुंडी प्रखंड के 87 पुरुष और 47 महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी घोषित किया गया।

बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होमगार्ड बहाली के दूसरे दिन मंगलवार को टुंडी प्रखंड के 917 में से 545 अभ्यर्थी शामिल हुए। 372 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। दरअसल यह बहाली वर्ष 2023 में निकाली गई थी। प्रक्रिया तीन साल बाद शुरू की गई। तीन साल के बड़े अंतराल के दौरान कई आवेदक बाहर चले गए तो कई दूसरे कामकाज में लग गए। पहले दिन 134 अभ्यर्थियां ने मारी बाजीसामेवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड के उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें 87 पुरुष और 47 महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। हालांकि यह अंतिम मेधा सूची नहीं है।
बहाली के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज, एसडीओ लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद ने बारिकी से निगरानी की। परीक्षा संचालन में जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, डीईओ अभिषेक झा, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


