ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादहोमगार्ड जवानों ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर मांगी ड्यूटी

होमगार्ड जवानों ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर मांगी ड्यूटी

होमगार्ड जवानों ने ड‌यूटी के अभाव को लेकर प्रतिनियुक्ति के आधार पर ड‌यूटी बांटने की मांग की है। इस संबंध में होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखा...

होमगार्ड जवानों ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर मांगी ड्यूटी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 09 Jun 2020 03:28 AM
ऐप पर पढ़ें

होमगार्ड जवानों ने ड‌यूटी के अभाव को लेकर प्रतिनियुक्ति के आधार पर ड‌यूटी बांटने की मांग की है। इस संबंध में होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखा है। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि धनबाद सहित ऐसे कई जिले हैं, जहां होमगार्ड की संख्या ज्यादा है और ड्यूटी काफी कम है। बोकारो में भी गृहरक्षकों की कमी होने के कारण लगभग 300 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी उपलब्ध होने के बावजूद रिक्त रह जाता है। जबकि धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज में जवानों की संख्या ड्यूटी के अनुपात मे काफी ज्यादा है। इसके कारण होमगार्ड जवानों को ड्यूटी की समस्या बनी रहती है। अगर दूसरे जिलों से जवानों को बोकारो भेजा जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान होगा। दूसरी ओर गढ़वा, चाईबासा, जमशेदपुर के जवानों को राँची जिला मे ड्यूटी दी जाए तो राहत हो सकती है।

ऑनलाइन ड‌यूटी वितरण को सुराधने की मांग

एसेासिएशन के रवि मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन व्यवस्था के तहत होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इसमें गृह रक्षकों की भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रोस्टर में प्रतिनियुक्ति के दौरान सभी सुविधा मंहैया कराने का नियम है। लेकिन होमगार्ड जवानों को इससे वंचित रखा जाता है।

होमगार्ड जवानों से 30 तक ड्यूटी लेने का आदेश

सोमवार को राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों को लॉकडाउन की अवधि 30 जून तक होमगार्ड जवानों से ड्यूटी लेने को कहा गया है। सरकार के संयुक्त सचिव के आदेश के बाद जवानों का कॉलअप 30 तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन में विधि व्यवस्था के लिए धनबाद में अलग से एक सौ जवानों की ड्यूटी ली जा रही है। इससे पूर्व भी इनका कॉलअप दो बार बढ़ाया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें