होली के दिन हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर

Feb 27, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

सुदामडीह थाना, गोशाला और अलकडीहा ओपी में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस अधिकारियों ने हुड़दंगियों पर नजर रखने और शराब पीकर उत्पात करने वालों पर कार्रवाई की बात कही। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में कई पुलिसकर्मी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

होली  के दिन हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर

सुदामडीह थाना, गोशाला व अलकडीहा ओपी परिसर में होली को लेकर गुरुवार को शांति समिति की एक बैठक हुई। अलकडीहा ओपी में बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी अरूनिश रौशन और गोशाला ओपी प्रभारी रवि सिंह ने की। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि होली के दिन हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। इस दौरान लोग एक दूसरे को गुलाल लगाए। अलकडीहा ओपी में एएसआई मुकेश कुमार सिंह, अजय महतो, एएस आई धर्मेंद्र कुमार,विद्या सागर तथा ओपी के सभी पदाधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शांति समिति के सदस्यों में सुभाष चन्द्र सिंह, रामानंद सिंह, मिथिलेश सिंह, बबन श्रीवास्तव, रामबाबू सिंह , संजय सिंह, टिंकू पासवान, शरीफ कुरैशी, पिंकी देवी आदि थे। वही गोशाला में एएसआई विरेंद्र यादव, अजय राम, अशोक महतो, बिरंची महतो, मदन सिंह, चुमकी देवी, अमर सिंह, बबन सिंह आदि थे। सुदामडीह थाना में पुअनि जगमोहन बानरा, मौसम महंती, पुअनि रंजीत उरांव, सअनि मो करीम, एनके सिंह, राम नाथ सिंह, सरदार केशर सिंह, बीके साहू, संजय महतो, मनोरंजन घोषाल, भोला सहाय, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।