झरिया कोयलांचल में छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़ शांति सौहार्द के साथ मना होली का त्योहार

Mar 06, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

झरिया में होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। बच्चों ने रंग और पिचकारी लेकर एक दूसरे को रंगा, जबकि युवाओं ने मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया और महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य किया। नगर भ्रमण में संघ के स्वयं सेवकों ने होली के गीत गाए।

झरिया कोयलांचल में छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़ शांति सौहार्द के साथ मना होली का त्योहार

झरिया हिन्दुस्तान टीम। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतिक रंगों का त्योहार होली बुधवार को झरिया कोयलांचल में छिटपुट मारपीट की घटना को छोड़कर शांति सौहार्द के साथ मनाया गया। हल्की सर्द मौसम के बाद भी क्षेत्र में सुबह से ही बच्चे रंग पिचकारी व गुलाल लेकर एक दूसरे को सरोबोर करते रहे। वही फगुआ गीतों पर लोग झूमते रहे। कही कपड़ा फाड़ होली तो कही मिट्टी गोबर की होली लोग खेलते देखे गए। दूसरी ओर युवाओं ने मटका फोड़ो का कार्यक्रम रखा। लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठाया। शाम को एक दूसरे के घर जाकर रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

तरह तहत के पकवानों का स्वाद चखा। चासनाला केके गेट स्थित प्रेमनाथ मंदिर में भक्तिमय भजन का आयोजन किया गया। वही चासनाला मोड़ पर युवाओं द्वारा मटकी फोड़ आयोजन किया गया। जिसे युवाओं ने गोलबंद होकर एक दूसरे पर चढ़कर मटकी को फोड़ा तथा गाने का आनंद उठाया। मौके पर कुणाल पासवान, आदित्य स्वामी, सुमित केसरी, मनोहर महतो, रितेश पासवान, गोपी पासवान, ताहिर आदि थे। ननि के वार्ड 52 की नव निर्वाचित पार्षद लक्ष्मी कुमारी के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित महिलाएं होली के गीतों पर जमकर थिरकी। एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी। विभिन्न व्यंजनों का आनन्द उठाया। मौके पर अजित महतो, लक्ष्मी कुमारी, माला देवी, पुष्पा देवी, चीना देवी, शीला देवी, रीना देवी, मीना देवी सहित दर्जनों महिलाएं थी। विभिन्न वार्डों में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित की गई। ढोल, झाल, मंजीरा के साथ स्वयं सेवकों ने किया नगर भ्रमण:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झरिया नगर की ओर से नगर भ्रमण सह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित प्रभात शाखा से की गई। उपस्थित स्वयं सेवकों ने ढोल, झाल, मंजीरा के साथ होली गायन करते हुए नगर भ्रमण के लिए निकले। इस दौरान हेटली बांध स्थित शंभू गुप्ता, फतेहपुर लाने स्थित राजेंद्र केसरी, कोयरी बांध स्थित अजीत गुप्ता,सतमोडवा स्थित महेश गुप्ता, सब्जी पट्टी स्थित मिथिलेश यादव, मानबाद स्थित संजय अग्रवाल, लाल बाजार झरिया स्थित ललित अग्रवाल के घर कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया। नगर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बौद्धिक प्रमुख अनील जी व हरीश जोशी ने होली से जुड़े पारंपरिक एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में आचार्य बलदेव पांडे, अधिवक्ता हरीश जोशी, नगर कार्यवाह दयानंद शर्मा, सह कार्यवाह अखिलदेव जी, राम श्रेष्ठ झा, राजेंद्र केसरी, महेश गुप्ता,सत्यदेव सिंह, अजय वर्मा, गिरिजा सिंह, सिद्धेश्वर जी,गोरेलाल जी, विश्वनाथ साव, लक्ष्मी नारायण पांडे,अविनाश पांडे, चंदन केसरी, चंदन नसकर,पिंकू वर्मा,अरुण साव,शिव केसरी,अरुण साव,मुरारी अग्रवाल आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।