यादव महासभा के होली मिलन में खूब उड़े रंग-गुलाल
धनबाद में अखिल भारतीय यादव महासभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर रंग-गुलाल उड़े और फगुआ के गीतों से पूरा सहयोगी नगर गूंज उठा। जिलाध्यक्ष आरएन सिंह यादव ने डॉ बीरेंद्र यादव को सम्मानित किया। समारोह में कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे।

धनबाद। अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से यादव भवन सहयोगी नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर खूब रंग-गुलाल उड़े। फगुआ के गीतों से पूरा सहयोगी नगर गुंजायमान हुआ। होली मिलन समारोह में लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आरएन सिंह यादव ने नवनिवार्चित नगर निगम वार्ड पार्षद डॉ बीरेंद्र यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव बैजनाथ यादव, सोशल मीडिया प्रभारी नीतू सिंह यादव, आईटी सेल प्रभारी राम नारायण, जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव, जेपी यादव, दिनेश गोप, सच्चिदानंद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



