वार्ड 51 के पार्षद कार्यालय में महिलाओं ने खेली होली
Mar 03, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
वार्ड संख्या 51 के नव निर्वाचित पार्षद बीरेंद्र कुमार के आवासीय कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। महिलाओं ने रंग अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोक गीत फगुआ पर नृत्य किया गया और विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।

वार्ड संख्या 51 के नव निर्वाचित पार्षद बीरेंद्र कुमार के सुदामडीह न्यू माइंस स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह हुआ। इसमें वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्षद बीरेंद्र कुमार की पत्नी प्रभा देवी को महिलाओं ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। वही होली की लोक गीत फगुआ पर जमकर झूमे तथा विभिन्न व्यंजनों का आनन्द लिया। मौके पर पिंकी तिवारी, सीमा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



