बड्स गार्डेन स्कूल में होली महोत्सव का आयोजन

Mar 02, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

दलूडीह, राजगंज के बड्स गार्डेन स्कूल में होली महोत्सव मनाया गया। बच्चों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए। मिठाइयाँ बांटी गईं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम का संदेश दिया। प्राचार्य प्रमोद चौरसिया और चेयरमैन अमर कुमार पाल ने सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं।

बड्स गार्डेन स्कूल में होली महोत्सव का आयोजन

दलूडीह, राजगंज स्थित बड्स गार्डेन स्कूल में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर बच्चों ने मनमोहक होली नृत्य व संगीत की प्रस्तुतियां दी। बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दी। चेयरमैन अमर कुमार पाल ने बच्चों को घर में फूलों की होली खेलने, हानिकारक रंगों से बचने और किसी पर जबरन रंग न डालने की सीख दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।