Dhanbad News: 16 को हिन्दुस्तान के संग सजेगा डांडिया का रंग
Dhanbad News: धनबाद में नवरात्रि के अवसर पर हिन्दुस्तान डांडिया नाइट का आयोजन 16 अक्टूबर को आठ लेन सड़क स्थित होटल पैराडाइज गार्डन में होगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा और प्रवेश शाम 6 बजे से पास के माध्यम से मिलेगा। परिवार के साथ शामिल होने वाले लोग डीजे संगीत, डांडिया नृत्य और होटल के फूड स्टॉल का आनंद ले सकेंगे।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नवरात्रि के उत्सव को और उमंग व उत्साह से लबरेज करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस त्योहार सीजन हिन्दुस्तान डांडिया नाइट और भी आकर्षक होगा। ‘हिन्दुस्तान डांडिया नाइट’ का आयोजन आठ लेन सड़क स्थित पैराडाइज गार्डन होटल में 16 अक्तूबर शुक्रवार को आयोजित होगा। शाम 6:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। संगीत, नृत्य और मनोरंजन से सजी इस शाम में प्रतिभागियों को अपनी ऊर्जा और उत्साह के साथ डांडिया का आनंद लेने का मौका मिलेगा। डीजे की धुन लोगों में नवरात्र के उत्सव का संचार करेगी। इस आयोजन में लोग परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं।
हिन्दुस्तान डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए पास के माध्यम से ही इंट्री मिलेगा। डांडिया उत्सव में गीत-संगीत का मजा तो मिलेगा ही साथ ही होटल में लगने वाले फूड स्टॉल का स्वाद भी लोग ले सकते हैं। शाम छह बजे से ही डांडिया कार्यक्रम में इंट्री शुरु हो जाएगी। डांडिया नाइट के प्रायोजक की सूची टाइटल स्पांसर 99 बिल्डर्स, वैन्यू पार्टनर : होटल पैराडाइज इन, पार्टनर्स : नालंदा ग्रीन्स, यूनाइटेड बिल्डर्स डेवलपर्स, सुमंगल ज्वेलर्स, एसएसमसी, डा. चंदन शास्त्री, अविष्कार डायग्नॉस्टिक, ऑप्टिकल पैलेस, न्यू बांबे स्वीट्स, एब्सलूट ऑटो,सीआईआईटीएम, जिज्ञासा एडुकोम, रिलायबल इंडस्ट्री।

