हिंदनगर गोविंदपुर: आदियोगी की तर्ज पर बनी प्रतिमा
विंदपुर, प्रतिनिधि। झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 परिसर से सटा हिंदनगर की दुर्गा पूजा का अलग ही महत्व है। पंडाल की बांयी ओर आदियोगी की बैठी मुद्रा में...
गोविंदपुर, प्रतिनिधि। झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 परिसर से सटा हिंदनगर की दुर्गा पूजा का अलग ही महत्व है। पंडाल की बांयी ओर आदियोगी की बैठी मुद्रा में विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। जो कोयंबटूर की याद ताजा करती है। जहां सद्गुरु जग्गी बाबा द्वारा स्थापित ईशा फाउंडेशन में योग मुद्रा में आदियोगी की प्रतिमा बनी है। यहां की पूजा युवाओं व मुहल्ले वालों की श्रद्धा व उत्साह का नमूना है। हिंदनगर का यह स्थल मंदिरों का समूह बन गया है। जहां दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, बजरंगबली मंदिर, श्रीराम-सीता मंदिर आदि बने हुए हैं। इसलिए यहां सालों भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। हिंदनगर दुर्गा पूजा समिति निर्विघ्न पूजा के लिए चौकस है। आयोजक मंडली की ओर से गण्यमान्य लोगों को रविवार को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में गोविंदपुर इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार, शंभूनाथ अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, बलराम अग्रवाल,उज्ज्वल कुमार सिन्हा, अजय पांडेय, लालमुनी यादव, रामाशीष राय तथा रामावतार यादव शामिल हैं।
