Dhanbad News: हाईटेक होगा फूड कोर्ट, एप से होगा खाने का ऑर्डर

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: बरटांड़ बस डिपो में नगर निगम द्वारा खोले गए फूड कोर्ट को हाईटेक किया जा रहा है। अब लोग एक एप के माध्यम से ऑर्डर देंगे। 1 करोड़ की लागत से बनाए गए फूड कोर्ट में धनबाद और रांची के फेमस स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की दुकानें हैं। इसमें स्थानीय कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Dhanbad News: हाईटेक होगा फूड कोर्ट, एप से होगा खाने का ऑर्डर

Dhanbad News: बरटांड़ बस डिपो में नगर निगम की ओर से मुंबई चौपाटी की तर्ज पर खोले गए फूड कोर्ट को हाईटेक करने की तैयारी है। अभी फूड कोर्ट जाने पर वहां सभी काउंटर में अलग-अलग घूमकर मेन्यू देखकर लोग खाने का ऑर्डर देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम की ओर से एक एप के माध्यम से सेंट्रलाइज बिलिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसमें एक क्लिक पर फूड कोर्ट की सभी दुकानों पर उपलब्ध मेन्यू की जानकारी मिलेगी। लोग एक जगह बैठकर ऑर्डर दे पाएंगे। धनबाद नगर निगम ने एक करोड़ की लागत से फूड कोर्ट का निर्माण कराया है। इसमें धनबाद और रांची के फेमस स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को दुकानें आवंटित की गई हैं। इसमें लिट्टी चोखा से लेकर मोमो, पास्ता और चार्ट पापड़ी तक शामिल हैं। 25 सितंबर से शुरू हुए इस फूड कोर्ट को लेकर शहर के लोगों में उत्सुकता है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने फूड कोर्ट में नई सुविधा देने का निर्देश दिया है। सिटी मिशन मैनेजर सुमित तिग्गा ने बताया कि सेंट्रलाइज ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम के शुरू होने पर नगर निगम भी इसकी मॉनिटरिंग कर पाएगा। अगले महीने इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

स्थानीय कलाकार भी ऑनलाइन कराएंगे स्लॉट की बुकिंग

फूड कोर्ट में स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा। हर शनिवार-रविवार यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। लोकल बैंड के कलाकार यहां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए भी ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करने की सुविधा एप के माध्यम से दी जाएगी। कलाकारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रश्नोत्तर

✦फूड कोर्ट का निर्माण किसने कराया है?−
धनबाद नगर निगम ने एक करोड़ की लागत से फूड कोर्ट का निर्माण कराया है।
Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: हाईटेक होगा फूड कोर्ट, एप से होगा खाने का ऑर्डर