ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादहेमंत के पास विजन नहीं : देवधर

हेमंत के पास विजन नहीं : देवधर

हेमंत सोरेन के पास राज्य चलाने का कोई विजन नहीं है।

हेमंत सोरेन के पास राज्य चलाने का कोई विजन नहीं है।
1/ 2हेमंत सोरेन के पास राज्य चलाने का कोई विजन नहीं है।
हेमंत सोरेन के पास राज्य चलाने का कोई विजन नहीं है।
2/ 2हेमंत सोरेन के पास राज्य चलाने का कोई विजन नहीं है।
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 11 Dec 2019 02:42 AM
ऐप पर पढ़ें

हेमंत सोरेन के पास राज्य चलाने का कोई विजन नहीं है। भाजपा ने झारखंड को पांच साल तक स्थिर सरकार दी। कांग्रेस-झामुमो गठबंधन ने झारखंड को बहुत नुकसान किया। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर धनबाद में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

देवधर बोले कि कांग्रेस चुनाव के पहले हार चुकी है। कांग्रेस के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तक पार्टी छोड़ चुके हैं।

नागरिकता संशोधन बिल को लोकसभा से पारित होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी और घुसपैठिए बाहर जाएंगे। भाजपा की सरकार इसके लिए पहले से कृतसंकल्पित थी। मौके पर उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

देवधर बोले कि झारखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कुछ पार्टियों के साथ पोस्ट पोल एलायंस की संभावना से भी इनकार नहीं किया। बोले, भाजपा पुराने सहयोगियों का सम्मान करती है। वैसे पार्टी अकेले दम पर बहुमत पाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें