Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsHeavy Rain Causes Damage in Baliapur Homes and Poultry Farm Collapse
बलियापुर:बलियापुर में भारी वारिश से आधा दर्जन घर गिरे

बलियापुर:बलियापुर में भारी वारिश से आधा दर्जन घर गिरे

संक्षेप:

बुधवार को बलियापुर पूर्वी पंचायत में भारी बारिश के कारण कई घर गिर गए, जिसमें सरोला देवी और आशा देवी शामिल हैं। ढांगी कल्याणडीह में बासुदेव महतो का पोल्ट्रीफार्म भी धराशायी हो गया। उपप्रमुख आशा देवी ने...

Oct 08, 2025 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बलियापुर/प्रतिनिधि। भारी वारिश से बुधवार को बलियापुर पुर्वी पंचायत स्थित भुसकाडांगा में सरोला देवी, बोरमुड़ी निवासी आशा देवी, आशालत मुखर्जी, रेखा देवी, बंदरचुआं निवासी लालु महतो आदि सहित आधा दर्जन लोगों के घर गिर गऐ। इससे गृहस्वामियों व परिजनों को काफी परेशानी हुइ। दूसरी तरफ ढांगी कल्याणडीह में भारी वारिश से बासुदेव महतो का पोल्ट्रीफार्म धराशायी हो गया। इससे संचालक को हजारों का नुकसान हुआ। उपप्रमुख आशा देवी ने भुक्तभोगी गृहस्वामियों से मुलाकात कर आपदा मद से सहयोग की दिशा में पहल करने का भरोसा लोगों को दिया। बतादें कि तीन माह के अंदर पूरे प्रखंड में अभी तक सौ से अधिक मिट्टी के घर गिर चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाकपा माले प्रखंड सचिव मुखिया गणेश महतो ने सीओ से मामलों की जांच कर भुक्तभोगियों को आपदा मद से सहयोग की मांग की।