ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाद40 डिग्री तापमान में गर्मी से त्राहिमाम, दो दिन बाद मिलेगी राहत

40 डिग्री तापमान में गर्मी से त्राहिमाम, दो दिन बाद मिलेगी राहत

धनबाद में आसमान से आग बरस रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने से लू के थपेड़े परेशान कर रहे हैं। अप्रैल के महीने में ही मई-जून वाली गर्मी दिख रही...

40 डिग्री तापमान में गर्मी से त्राहिमाम, दो दिन बाद मिलेगी राहत
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 14 Apr 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद प्रमुख संवाददाता

धनबाद में आसमान से आग बरस रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने से लू के थपेड़े परेशान कर रहे हैं। अप्रैल के महीने में ही मई-जून वाली गर्मी दिख रही है। गर्मी से परेशान लोगों को दो दिनों बाद राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचेगा, लेकिन गुरवार से झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी होगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान इस दौरान नीचे गिरकर 38 डिग्री तक पहुंचेगा। इधर मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप की वजह से लोग परेशान रहे। घरों में रहनेवाले लोग भी गर्मी से परेशान हैं। स्थिति यह है कि छत पर घूम रहे पंखे से गर्म हवाएं निकल रही हैं।

शाम सात बजे तक गर्म हवाएं

भीषण गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शाम सात बजे तक गर्म हवाओं का एहसास होता है। लेकिन जैसे-जैसे रात चढ़ती जाती है तापमान नीचे गिरता जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें