ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपूर्व विधायक संजीव की जमानत पर सुनवाई टली

पूर्व विधायक संजीव की जमानत पर सुनवाई टली

धनबाद | प्रतिनिधि अपने चचेरे भाई नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का...

पूर्व विधायक संजीव की जमानत पर सुनवाई टली
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 18 Jun 2021 05:50 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद | प्रतिनिधि

अपने चचेरे भाई नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में जेल में बंद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह की जमानत अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई टल गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रवि रंजन की अदालत में संजीव सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी। अदालत ने जमानत की अर्जी पर पूरी सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 21 जून निर्धारित कर दी है। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से बुधवार को ही संजीव सिंह की जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल कर दिया गया था।

नीरज सिंह हत्याकांड की सुनवाई कर रहे जज जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रवि रंजन ने गुरुवार को अपना पदभार जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम आरके मिश्रा को सौंप दिया। रवि रंजन का स्थानांतरण झारखंड उच्च न्यायालय हो गया था। वे झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के मुख्य सचिव के पद पर योगदान देंगे। अंतिम दिन उन्होंने संजीव सिंह की जमानत अर्जी पर आंशिक रूप से सुनवाई की। नीरज हत्याकांड के चार वर्षों के अंदर चार कोर्ट तथा पांच जजों द्वारा सुनवाई की जा चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें