Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsHealth Minister Irfan Ansari Criticizes BJP for Poor Health Services in Dhanbad
मैरेज हॉल की तरह बना दिया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

मैरेज हॉल की तरह बना दिया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

संक्षेप:

धनबाद में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ओपीडी के दौरान भाजपा पर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल छह साल से तैयार है, लेकिन इसका निर्माण भाजपा सरकार ने नहीं किया। उन्होंने अस्पताल में सुधार के लिए कई योजनाओं का भी जिक्र किया।

Dec 25, 2025 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में ओपीडी करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के लिए भाजपा पर निशाना साधा है। बाघमारा के भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो के साथ ओपीडी पहुंचे मंत्री इरफान ने कहा कि धनबाद में छह वर्षों से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनकर तैयार है। यह हॉस्पिटल उन्होंने नहीं बनावाया है। शत्रुघ्न महतो की ओर इशारा करते हुए कहा इन्होंने (यानी भाजपा की सरकार ने) बनवाया है। अस्पताल की जगह मैरेज हॉल। बड़ा सा हॉल बनाकर छोड़ दिया है। एक-दो आदमी के आने-जाने की लिफ्ट है। ओपीडी कहां होगा, मशीनें कैसे इंस्टॉल होगी, कुछ पता नहीं है।

मंत्री ने कहा कि झारखंड में यही होता रहा है। उन्हें आए सिर्फ 11 महीने हुए हैं। वे स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। ब्लड की कमी दूर करने के लिए सभी सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। ऐसे कई काम हो रहे हैं। मौके पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद समेत कई चिकित्सक मौजूद थे। ओपीडी के पूर्व मंत्री ने आदर्श कुपोषण उपचार केन्द्र (एमटीसी) का निरीक्षण किया। वहां बच्चों हालचाल जाना और आयुष्मान किट दिया। मंत्री ने एमटीसी के ऊपर बने स्वास्थ्य प्रशिक्षण व सम्मेलन सभागार का भी उद्घाटन किया। इसके बाद पैदल ओपीडी में पहुंचे और वहां शिशु रोग विभाग के कक्ष में बैठकर मरीजों का इलाज किया। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा को निर्देश दिया गया कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों से आयुष्मान की जानकारी लेकर उन्हें इसका लाभ दिया जाए। मंत्री ने सदर अस्पताल कैंपस में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित स्थल का भी निरीक्षण किया। धनबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे मंत्री ने स्वागत सह उद्घाटन समारोह में फिर भाजपा पर चुस्की ली। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की बात दोहराते हुए कहा कि अस्पताल में कॉकरोच और चूहे आते हैं। यहां इमरजेंसी में सियार घुस जा रहा है। प्राचार्य डॉ. डीके गिन्दोरिया से मुखातिब होते हुए कहा, कम से कम सियार नहीं आना चाहिए। यहां मंत्री ने छात्रों के साथ सेल्फी ली और मजाकिया अंदाज में प्राचार्य को कहा, परीक्षा में नंबर 19-20 होने पर देख लिजिएगा। कोई फेल न हो। कार्यक्रम के बाद मंत्री पीजी कैंपस पहुंचे और वहां धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बनने वाले नए भवन के स्थल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का ओपीडी सुहब 11 बजे से निर्धारित था। अस्पताल कैंपस में कई जगह इसके पोस्टर लगे थे। मंत्री तीन घंटे विलंब से दो बजे ओपीडी पहुंचे। यहां सिर्फ तीन मरीज राम नाथ सिंह, परवीन आरा और शिवम कुमार को देखा। सदर से निकलते समय मंत्री को एक घायल बच्चा दिखा। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही गाड़ी से उतर गए। वापस सदर अस्पताल लौटकर बच्चे को देखा और अधिकारियों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज में भी गायनी के रास्ते पर मरीज के परिजनों को खड़ा देख गाड़ी से उतरे और सभी का हालचाल लिया। मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने न्यूरो सर्जन डॉ राजेश सिंह, ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ अली जैद अनवर, रेडियोथेरेपिस्ट डॉ संदीप कपूर वर्मा और सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन चारों को यह सम्मान सुपर स्पेशियालिटी इलाज की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।