ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादहरिलाजोड़ी शंकर मठ : नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में होगी पूजा

हरिलाजोड़ी शंकर मठ : नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में होगी पूजा

गोविंदपुर। रंगडीह स्थित हरिलाजोड़ी शंकर मठ में इस वर्ष नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा होगी। वर्ष 2013 से दुर्गापूजा हो रही है। वैष्णवी पूजा...

हरिलाजोड़ी शंकर मठ : नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में होगी पूजा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 28 Sep 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गोविंदपुर। रंगडीह स्थित हरिलाजोड़ी शंकर मठ में इस वर्ष नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा होगी। वर्ष 2013 से दुर्गापूजा हो रही है। वैष्णवी पूजा होती है। पूजा की शुरुआत करानेवालों में मठ संचालक लक्ष्मी नारायण पुरी, अध्यक्ष सुदनचंद्र मंडल, समाजसेवी बलराम अग्रवाल, चंद्रकांत गिरि, उदय सिंह, सुभाष चटर्जी, श्याम सुंदर भारती, सुरेश गोस्वामी, किशुन गोस्वामी, प्रह्लाद गोस्वामी, बालेश्वर गोस्वामी, हेमंत शर्मा आदि शामिल थे। यहां शंकर भगवान व बजरंगबली का प्राचीनतम मंदिर है। मंदिर का निर्माण नगरकियारी के तत्कालीन राजा ने करीब डेढ़ सौ वर्ष पूर्व कराया था। 1970 में गांव के जमींदार प्रह्लाद गोस्वामी ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। परिसर में धर्मशाला का भी निर्माण हुआ है। शादी-विवाह के केंद्र के रूप में लगातार विकसित होता जा रहा है। हर तीन वर्ष में लगने वाले मलमास में यहां एक माह का अखंड संकीर्तन होता है।

दुर्गापूजा समिति इस प्रकार है:

अध्यक्ष सुदन चंद्र मंडल, सदस्य लक्ष्मीनारायण पुरी, फटीक चंद्र मंडल, चंद्रकांत गिरि, चंद्रभूषण सिंह, हेमंत शर्मा, उदय शंकर सिंह, श्याम सुंदर भारती, सुभाष चटर्जी, कालाचंद मंडल, प्रदीप गोस्वामी, विशाल भारती, चंदन गोस्वामी, उपमुखिया महेश गोस्वामी, राजू गोस्वामी और पुजारी विनोद पाठक हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें