श्री राम, जय हनुमान के उद्घोष से गूंजायमान हुआ इलाका
झरिया के बनियाहीर हनुमानगढ़ी मंदिर में 32वें वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। पांच दिवसीय श्रीश्री हनुमंत महायज्ञ की शुरुआत कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। 1001 महिलाएं और कन्याएं कलश लेकर चलीं। यज्ञाचार्य की देखरेख में जल भरवाने के बाद राम कथा का पाठ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नाचते हुए उत्सव का आनंद लिया।

झरिया, प्रतिनिधि। झरिया के बनियाहीर हनुमानगढ़ी मंदिर के 32वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को पांच दिवसीय श्रीश्री हनुमंत महायज्ञ कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ है। सर्व प्रथम मधुपुर से आए परायणचार्य रंजीत पाठक ने विधिवत वेद व रामायण पाठ किया। इसके बाद गाजे-बाजे व ताशा पार्टी के साथ मंदिर परिसर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान के रूप में विपिन मिश्रा उनकी पत्नी आशा देवी थे। 1001 महिलाएं व कन्याएं माथे पर कलश लेकर चल रहीं थीं। शोभा यात्रा सुराटांड़, इंदिरा चौक होते हुए फुलारीबाग स्थित बूढ़ा बाबा शिव मंदिर पहुंची। जहां पर वाराणसी से आए यज्ञाचार्य शशिकांत तिवारी की देख रेख में पंडित रामलखन पांडेय ने कलश में जल भरवाया।
इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान, जय बजरंगबली, हर हर महादेव, बम बम भोले.. के उद्घोष से पूरा इलाका गूंजायमान हो गया। दुनिया चले ना श्री राम के बिना, श्री राम न चले हनुमान के बिना..., श्री राम जी की सेना चली...आदि भजनों पर श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे थे। कलश शोभा यात्रा झरिया नगर का भ्रमण करते हुए पुन: हनुमानगढ़ी यज्ञ मंडप पहुंची। जहां पर विधिवत कलश की स्थापना की गई। प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर में परायणाचार्य रंजीत पाठक ने श्री राम चरित मानस पाठ शुरू किया। शाम को यज्ञाचार्य शशिकांत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंडप प्रवेश कराया। शाम वाराणसी से आई कथा वाचिका प्रियंका पांडेय ने श्री राम कथा की शुरुआत की। मौके पर अजय कुमार सिंह, विजय सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, सुरेश पांडेय, पूर्व पार्षद, शैलेंद्र सिंह, दिलीप भारती, अनील कुमार सिन्हा, चंदन विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, संजय सिंह, मुकेश सिंह, जोगेश्वर प्रसाद, धीरेन्द्र महतो आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


