ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादचापाकल लगवाने वाले विभाग कराएंगे मरम्मत

चापाकल लगवाने वाले विभाग कराएंगे मरम्मत

चापाकल लगवाने वाले विभाग को ही मरम्मत करना होगा। जिस स्थान पर कौन चापाकल लगवा रहा है इसकी जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को देनी होगी। ताकि रिकॉर्ड तैयार हो सके। उक्त बाते झारखंड की मुख्यसचिव...

चापाकल लगवाने वाले विभाग कराएंगे मरम्मत
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 13 Aug 2017 02:12 AM
ऐप पर पढ़ें

चापाकल लगवाने वाले विभाग को ही मरम्मत करना होगा। जिस स्थान पर कौन चापाकल लगवा रहा है इसकी जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को देनी होगी। ताकि रिकॉर्ड तैयार हो सके। उक्त बाते झारखंड की मुख्यसचिव राजबाला वर्मा ने कहा। वह शनिवार को अधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग कर रही थी। चापाकलों की मरम्मत सही से नहीं होने पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांवों में पेयजल विभाग के अलावा भी चापाकल है। जानकारी के अभाव में विभाग के जिम्मे आ जाता है, जबकि उन चापाकलों को विभाग ने नहीं लगवाया है। इस अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा। लोगों को पानी संकट नहीं झेलना पड़े इसके लिए प्रयास चल रहा है। 2022 तक हर घर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय हुआ है। फिलहाल जिस विभाग द्वारा चापाकल लगवाया गया है उसी को मरम्मत करना है। इसके अलावा शौचालय निर्माण समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें