10वीं व 12वीं में उम्दा प्रदर्शन करनेवाले हाड़ी समाज के बच्चे पुरस्कृत

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में हाड़ी जाति विकास मंच ने एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 156 बच्चों को पुरस्कार दिए गए। बीसीसीएल के निदेशक मुरली कृष्ण रमैया ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बच्चों को प्रोत्साहित किया।

10वीं व 12वीं में उम्दा प्रदर्शन करनेवाले हाड़ी समाज के बच्चे पुरस्कृत

धनबाद, मुख्य संवाददाता। हाड़ी जाति विकास मंच धनबाद की ओर से रविवार को कोयला नगर स्थित बीसीसीएल के कम्युनिटी हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 10वीं और 12वीं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले समाज के 156 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया ने बच्चों को प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उनका उत्साह बढ़ाया। रमैया ने कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान की असली कुंजी है। हाड़ी समाज के बच्चे जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, वह सराहनीय है।

आयोजन में मंच के जिलाध्यक्ष डबलू हाड़ी, प्रदेश कमेटी के अनूप लाल हाड़ी, राजू प्रसाद हाड़ी, प्रदेश महिला अध्यक्ष आशा देवी, बंटी कुमार हाड़ी, कालो हाड़ी, मन्नू प्रसाद हाड़ी, खरनी पंचायत के मुखिया मनोज हाड़ी, बोकारो जिलाध्यक्ष विजय हाड़ी, सुभाष हाड़ी, संजय कुमार हरि, प्रकाश हाड़ी, भोला हाड़ी, राजेश हाड़ी, प्रदीप हरि, संजय हरि, बबलू हाड़ी, दीनदयाल हाड़ी, सोनू हरि, लखन हाड़ी आदि सक्रिय थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।