जोड़ापोखर में किराना व्यवसायी की पत्थर से कूचकर हत्या
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 12 नंबर स्थित कांटाघर ओबी डंप के पास सोमवार को जियलगोरा निवासी मो. शमीम उर्फ गुड्डू सेठ (36 वर्ष) का क्षत-विक्षत शव

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 12 नंबर स्थित कांटाघर ओबी डंप के पास सोमवार को जियलगोरा निवासी मो. शमीम उर्फ गुड्डू सेठ (36 वर्ष) का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए शमीम का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कूच दिया था। हत्या के विरोध में सोमवार को स्थानीय नागरिकों और नेताओं ने जोड़ापोखर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। शमीम जियलगोरा 16 नंबर खपड़ा धौड़ा का रहने वाला था और किराना दुकान चलाता था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार शमीम नुनूडीह स्थित परघाबाद तालाब के पास चलने वाले एक बड़े जुआ अड्डे पर अक्सर जाता था।
रविवार की रात भी वह वहीं गया था। आशंका है कि जुए में बड़ी रकम जीतने के कारण अपराधियों ने पैसे और मोबाइल लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को ओबी डंप पर फेंक दिया।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़शमीम अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। उसकी मौत के बाद बूढ़ी मां हसीना खातून, पत्नी तराना परवीन और तीन छोटे बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


