नारायणी धाम मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव
श्री नारायणी धाम मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने 251 निसान अर्पित किए, रथ निकाला गया, और इत्र-फूलों की वर्षा की गई। संध्या में ज्योत जलाकर आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तों ने बाबा का अलौकिक शृंगार किया।

भुईंफोड़ स्थिति श्री नारायणी धाम मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व नरेश मिश्रा ने किया, जिसमें भक्तों की ओर से 251 निसान बाबा को अर्पण किया गया। शोभायात्रा में बाबा का रथ निकला गया। इत्र और फूलों की वर्षा की गई एवं श्रद्धालुओं ने गुलाल से होली खेली। इसी कड़ी में श्याम भक्तों ने बाबा का अलौकिक शृंगार किया एवं भोग लगाया। वहीं संध्या में बाबा की ज्योत जलाई गई। दर्शन-पूजन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। गायकों ने भजनों से बाबा को रिझाया।
आयोजन को सफल बनाने में संदीप सांवरिया, राजेश झुनझुनवाला, विजय बरनवाल, अभिषेक जैन, अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



