Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGrand Nishan Shobha Yatra Celebrated on Jay Ekadashi in Jharia
जगत में दो ही बड़े नाम श्री राम कहो या श्याम

जगत में दो ही बड़े नाम श्री राम कहो या श्याम

संक्षेप:

झरिया में शुक्ल पक्ष की जया एकादशी पर श्री श्याम मंदिर से भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई। पंडित कैलाश पांडेय ने निसान पूजन किया। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने यजमान की भूमिका निभाई। यात्रा में 251 भक्त शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और भजन कीर्तन का आनंद लिया।

Jan 30, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया, प्रतिनिधि। शुक्ल पक्ष की जया एकादशी पर श्री श्याम मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य निसान शोभा यात्रा निकली गई। सर्व प्रथम पंडित कैलाश पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन कराया। मुख्य यजमान के रूप में धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ बैठे थे। इसके बाद गाजे-बाजे व फूल मालाओें से सुशोभित बाबा के भव्य दरवार के साथ निसान शोभा यात्रा निकली। इसमें 251 श्याम भक्त हाथों में निसान लिए चल रहे थे। हारे का सहारा बाबा श्री श्याम हमारा..., सांवरे सरकार की जय, खाटू नरेश की जयकारा लगा रहे थे। निसान शोभा यात्रा लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नंबर मोड़, धर्मशाला रोड, चिल्ड्रेन पार्क मोड़ होते हुए पुन: मंदिर पहुंची।

जहां पर पंडित कैलाश पांडेय ने बारी-बारी से निसान अर्पण कराया। वहीं हीरापुर धनबाद से 121, धैर्या रॉयल पंप से 111, कतरास से 21 निसान लेकर पैदल श्याम भक्तों की टोली झरिया धाम पहुंची। एकादशी पर बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर में विभिन्न प्रकार के फूलों से बाबा का आलौकिक शृंगार किया गया। शाम को संध्या आरती के बाद ज्योत प्रज्जवलित किया गया। ज्योत दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। देर शाम स्थानीय भजन गायकों ने गणेश वंदना के साथ भजन कीर्तन की शुरुआत की। ओ सांवरे मेरा सहारा है तू..खाटू को श्याम रंगीला रे, खाटू को श्याम रंगीलो... जगत में दो ही बड़े नाम श्री राम कहो या श्याम... आज एकादश की रात है बाबा थाने आनों है... आदि जैसे भजनों के धून पर श्याम भक्त नाचते झूमते रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;