भक्तुडीह में मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

भक्तुडीह में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 श्री मारुति नंदन महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और समिति के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

भक्तुडीह में मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

पदुगोड़ा पंचायत के भक्तुडीह में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 श्री मारुति नंदन महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भक्तुडीह हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें 251 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। महायज्ञ में मुख्य यजमान बाबुलाल गोप उनकी गायत्री देवी, शक्ति सिंह पत्नी बालिका देवी, रमेश गोप पत्नी कौशल्या गोप, रवि सिंह पत्नी रूपम देवी, जगदीश राय पत्नी अनिता देवी प्रधान कलश को लेकर आगे आगे चल रहे थे। कतरी नदी तट पर आचार्य राजेश कुमार पांडेय एवं उनके सहयोगियों ने विधि विधान से कलश में जल भरण करवाया।

तत्पश्चात कलश यात्रा पुन: मंदिर प्रांगण के लिए रवाना हुई। कलश यात्रा में धनबाद जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, मुखिया महेश कुमार पटवारी सहित अनेकों समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह, सचिव सुरेश गोप, बाबुलाल गोप, नरेश कुमार गोप, रवि सिंह, पुरन राय, सुनील गोप, विशात गोप, धनश्याम गोप, ज्योति राय आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।