Dhanbad News: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकली
Dhanbad News: बाघमारा के डुमरा में स्थित नए बजरंग बली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान यज्ञ के लिए दो दिवसीय कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी यात्रा के दौरान भक्ति का माहौल बना रहा। यज्ञ का समापन गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा और हवन से होगा।

Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। डुमरा के जमुआटांड़ मिश्रा टोला स्थित नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकली। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं के जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष के बीच पूरा इलाका भक्तिरस में घंटों डूबा रहा। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने केसरिया वस्त्र धारण कर माथे पर मंगल कलश लेकर झूमते गाते आगे आगे चल रहा था।
कलश यात्रा का मार्ग
कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर डुमरा राजा चौक होते हुए मुराईडीह खोदोनदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रों के साथ 501 कलशों में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर लाया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। मंदिर समिति की ओर से यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए शरबत व पानी की व्यवस्था की गई थी।
यज्ञ में महत्वपूर्ण व्यक्ति
यज्ञ में बनारस से पहुंचे आचार्य अनिल पांडेय के साथ बांके बिहारी पांडेय, रुपेश पांडेय, विपुल पांडेय एवं सरोज पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भराई व पूजा अर्चना कराई। मुख्य यज्ञ में यजमान के रूप में राजेश मिश्रा सह पत्नी पुतूल मिश्रा, सौरभ मिश्रा सह पत्नी प्रिया मिश्रा तथा राजा महादानी सह पत्नी विस्टी महादानी थे। मौके पर मुखिया बिनोद महतो, धनेश्वर रजवार, नरेश रजवार, रिंकू कुमार रवानी, शिवनन्दन ठाकुर, विजय कलांदी, शीतल मिश्रा,श्रीकांत मिश्रा, अक्षय मिश्रा, अमित मिश्रा, भोला मिश्रा, सुमित मिश्रा, गौरव मिश्रा, सुरेश महतो, नरेश महतो, पप्पू रजवार सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। आयोजन समिति ने बताया कि अनुष्ठान का समापन गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा, सुंदरकांड पाठ एवं हवन के साथ होगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा.


