नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Mar 08, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बांसजोड़ा में आयोजित नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यजमान राजकुमार महतो और उनकी पत्नी शोभा देवी के साथ 651 कन्याएं शामिल हुईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और यज्ञ स्थल पर अग्नि प्रवेश के साथ यज्ञ की शुरुआत की। यज्ञ 7 से 15 मार्च तक चलेगा।

नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

बांसजोड़ा मैदान में आयोजित नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ को लेकर शनिवार को बांसजोड़ा यज्ञ मंडप से बाबा भूतनाथ के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बांसजोड़ा यज्ञशाला से निकली कलश यात्रा में यजमान राजकुमार महतो व उनकी धर्मपत्नी शोभा देवी के साथ 651 कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश और हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर शामिल हुईं। कलश यात्रा बांसजोड़ा, गड़रिया मोड़ और लोयाबाद मोड़ होते हुए मदनाडीह स्थित रानी तालाब पहुंची, जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव के साथ पदयात्रा करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे।

यज्ञ स्थल पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधानों के बीच अग्नि प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न कर यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया।यज्ञ 7 मार्च से प्रारंभ होकर 15 मार्च को संपन्न होगा। देवघर से आए आचार्य विशाल पंडा अपनी टीम के साथ वैदिक विधि-विधान से अनुष्ठान करा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड से आई प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता गंगा मिश्रा प्रतिदिन प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म का संदेश देंगी। यज्ञ के दौरान रामलीला का भी भव्य मंचन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार 14 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर का भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव असलम मंसूरी, झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, झामुमो महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, वार्ड 07 के पार्षद अरुण चौहान, वार्ड 08 के पार्षद रामेश्वर तुरी, रामप्रीत यादव, कृपाशंकर सिंह, श्रवण यादव, राहुल पांडेय, अंकि सिंह, शिबलू खान, गौतम कुमार, बिनोद विश्वकर्मा, मनोज कुशवाहा, रामराज राजभर, चांद खान, विष्णु प्रमाणिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोयाबाद थाना प्रभारी पिकू प्रसाद पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।