महाज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

निचितपुर टाउनशिप के शिव मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सात दिवसीय श्रीश्री 108 भागवत महाज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। रविवार को 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। छठ तालाब से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे। पंडितों ने पूजा कराई। कथावाचक संतोष शास्त्री द्वारा प्रतिदिन भागवत कथा का आयोजन होगा।

महाज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

निचितपुर टाउनशिप शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सात दिवसीय श्रीश्री 108 भागवत महाज्ञान यज्ञ के आयोजन पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। 151 महिलाओं व युवतियों ने अपने सिर पर मिट्टी का कलश लेकर कतारबद्ध होकर जयकारे के साथ नगर भ्रमण किया। स्थानीय छठ तालाब से जल उठाकर श्रीभागवत महायज्ञ स्थल शिव मंदिर प्रांगण पहुंचकर कलश को पूजन स्थल पर रखा गया। कलश यात्रा में शामिल यज्ञ समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण पासवान, सचिव अशोक झा, संतोष उरांव, पूजन समारोह में यजमान अनील मास्टर, मनोज सिंह सपत्निक को पंडितों ने पूजा कराई। उक्त यात्रा में कथावाचक संतोष शास्त्री, सदस्य कृष्ण सिंह, मुकेश मोदी, विक्की सिंह, दीपक यादव, शुभम चौहान, पिंटू चौहान, नन्हे कुमार, प्रदीप कुमार, उमेश भुईयां, डब्लू सिंह, नंदलाल कुमार, रणजीत सिंह, सुनील सिंह, शंकर दयाल चौहान, रामजी चौहान, असीम कुमार दत्ता, संजय निषाद, आरके चौधरी, गोपाल बाउरी, शिवदानी भुइयां, विजय चौहान, परमानंद महतो, महेश कुमार, कपिल यादव आदि शामिल थे।

इस समारोह में कथावाचक संतोष शास्त्री द्वारा प्रतिदिन श्रीभागवत कथा का आयोजन होना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।