श्रीमद् भागवत महापुराण कथा को लेकर निकली कलश यात्रा

Nov 03, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

डुमरा उत्तर पंचायत के शास्त्री नगर (जमुआटांड़) में रविवार को कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की शुरुआत हुई। 108 कन्याओं ने कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। यात्रा हरिणा नेहरू चौक से सायर बांध तालाब तक गई, जहां जल भरा गया। कथा वाचक जगत गुरु विष्णु विक्रम आचार्य जी महाराज भी शामिल हुए।

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा को लेकर निकली कलश यात्रा

बरोरा, प्रतिनिधि। डुमरा उत्तर पंचायत के शास्त्री नगर (जमुआटांड़) में रविवार को कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू हुई। 108 कन्या व महिलाओं अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा हरिणा नेहरू चौक से होते हुए सायर बांध तालाब डुमरा पहुंची। यहां कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के भक्ति जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। हरिद्वार, गंगोत्री से आये कथा वाचक जगत गुरु विष्णु विक्रम आचार्य जी महाराज रथ पर सवार होकर कलश यात्रा में चल रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य यजमान के रूप में पंडित मनदीप शास्त्री व उनकी पत्नी प्रीति पांडे हैं। अन्य अनुष्ठान हरिद्वार (उत्तराखंड) से आए आचार्य संदीप पांडे, जितेंद्र पांडे व अजय पांडे की देख-रेख में हो रहा है। कलश यात्रा में मुकेश कुमार राय, बैद्यनाथ पांडे, धीरेंद्र पांडे, प्रदीप पांडे, संदीप पांडे, मन्नत पांडे, सोमनाथ सिंह, मनोज सिंह, सुबोध सिंह, आदित्य रंजन सिंह, दिलीप कुमार पाठक, राजू कुमार पाठक, अनादि पाठक, विशाल पाठक, विजेंद्र सिंह, पूनम देवी, प्रियंका देवी, निशु देवी आदि शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।