नगर भ्रमण के साथ प्रतिमा का किया गया स्थापना
शिव परिवार और हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के चौथे दिन, प्रतिमा को नगर भ्रमण के साथ स्थापित किया गया। पंडितों ने पूजा और हवन कराया। गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को रथ पर लेकर नगर भ्रमण किया...

सिजुआ, प्रतिनिधि। पुराना श्यामबाजार स्थित नव निर्मित शिव परिवार व हनुमान मंदिर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के चौथे दिन बुधवार को नगर भ्रमण के साथ प्रतिमा को स्थापित किया गया। इससे पूर्व पंडित बालकरण शास्त्री, प्रवेश कुमार पांडेय, अरविंद पांडेय, गणेश पांडेय, मनोज पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना व हवन कराया। उसके बाद सुसज्जित रथ पर प्रतिमा को लेकर नगर भ्रमण किया। गाजे बाजे के साथ जयकारे लगाते पुराना श्यामबाजार से निकल कर नया श्याम बाजार, मोदीडीह सात नंबर, मोदीडीह बस्ती, शबरी आश्रम, जोगता मोड़ होते हुए सभी मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां यजमान रामलाल भुइयां व पत्नी गीता देवी, संतोष रजवार व पत्नी ज्ञानती देवी, बिक्की कुमार साव व पत्नी प्रतिमा देवी ने पूजन के बाद प्रतिमा स्थापित किया। महिलाओं व युवतियों द्वारा देवी देवताओं के कई भक्ति गीत गाये। देवी देवताओं की प्रतिमा श्रृंगार किया गया। उसके बाद महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर भोला राम, संदीप गुप्ता, देवनारायण रजवार, रामा साव, राहुल राज, कामेश्वर भुइयां, दिनेश रजवार, आनंदी सिंह, डीडी सिंह आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।