झारखंड मैदान में हिन्दू सम्मेलन आज
धनबाद में 17 मार्च को सकल हिन्दू समाज द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन हीरापुर स्थित झारखंड मैदान में शाम पांच बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता भारत सेवाश्रम संघ, गायत्री परिवार और इस्कॉन के प्रतिनिधि होंगे। अंत में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

धनबाद। सकल हिन्दू समाज ने हीरापुर स्थित झारखंड मैदान में 17 मार्च की शाम पांच बजे से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया है। कार्यक्रम में भारत सेवाश्रम संघ धनबाद के प्रयाग आत्मा नंद, गायत्री परिवार के विभूति शरण, इस्कॉन के गुणाधाम दास, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश लाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सकल हिन्दू समाज के संयोजक प्रदीप कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया है। मौके पर सह संयोजक गोपाल प्रसाद सिंह, शशि भूषण श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, रत्नेश कुमार, संजय सेनगुप्ता, प्रद्युम्न, गौतम, पप्पू सिन्हा आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


