धूम-धाम से मना श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का जन्मोत्सव
सुदामडीह मेन कॉलोनी के उपासना केंद्र मंदिर में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शोभा यात्रा में भांगड़ा और छऊ नृत्य शामिल थे। कार्यक्रम में भक्ति भजन, धर्म सभा, और मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। 25 लोगों ने ठाकुर जी की दीक्षा ग्रहण की।

सुदामडीह मेन कॉलोनी स्थित उपासना केंद्र मंदिर परिसर में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर गाजे बाजे, भांगड़ा व छऊ नाच के साथ श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी की भव्य सुसज्जित झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सुदामडीह मेन कॉलोनी स्थित उपासना केंद्र मंदिर से शुरू होकर स्वारडीह, अजमेरा, अंबेडकर चौक, रेलव गेट ऑटो स्टैंड, पाथरडीह लोको बाजार, मोहन बाजार होते हुए पुनः वापस उपासना केंद्र मंदिर पहुंची। जहां रेलवे गेट ऑटो स्टैंड में समाजसेवी राजेश कुमार सिंह की ओर से भक्तों के लिए शर्बत व फल नाश्ता की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के इस दौरान भक्ति भजन कीर्तन के साथ धर्म सभा एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें श्रीश्री ठाकुर जी की दिव्य जीवन एवं उनके वाणी पर प्रकाश डाला गया। ठाकुर जी के ऋत्विक वक्ताओं ने सतगुरु के संदेशो को सुनाया। इस दौरान 25 लोगों ने ऋत्विक सुभाष चंद्र रखित व सृष्टि पदो महतो से ठाकुर जी की दीक्षा ग्रहण की। प्रार्थना, प्रणाम, नाम जप, और ठाकुर जी को भोग लगाने के बाद आनंद बाजार में भक्तों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपासना केंद्र मंदिर के अध्यक्ष पलटन रवानी, सचिव सुकु हरिजन, कोषाध्यक्ष सुरेश रवानी आदि की सराहनीय योगदान रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


