ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसिंफर में आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सुबह 8.35 में आएंगी, अपराह्न 2.35 में रवाना होंगी

सिंफर में आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सुबह 8.35 में आएंगी, अपराह्न 2.35 में रवाना होंगी

सिंफर में 24 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार ' टेकनोलॉजिकल एडवांसमेंट एंड इमर्जिंग माइनिंग मेथड्स' का उद्घाटन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू...

सिंफर में आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू
सुबह 8.35 में आएंगी, अपराह्न 2.35 में रवाना होंगी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 24 Aug 2018 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

सिंफर में 24 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार ' टेकनोलॉजिकल एडवांसमेंट एंड इमर्जिंग माइनिंग मेथड्स' का उद्घाटन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

सिंफर निदेशक पीके सिंह ने बताया कि सेमिनार में खनन संबंधी नई तकनीक पर चर्चा होगी। देशभर से अब तक 26 संस्थानों के 165 प्रतिनिधि ने सेमिनार में भाग लेने की स्वीकृति दी है। सेमिनार के अलावा नवनिर्मित स्पोटर्स कांम्पलेक्स एवं प्रशासनिक भवन का राज्यपाल उद्घाटन करेंगी।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 8.35 बजे धनबाद स्थित बरवाअड्डा एयर स्ट्रीप पर उतरेंगी। वहीं 2.35 में रांची के लिए रवाना होंगी। लगभग छह घंटे सिंफर में रहेंगी। सुबह 9.45 बजे सेमिनार शुरू होगा। मौके पर कई कोयला कंपनियों के सीएमडी भी मौजूद रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें